{"_id":"6020215b8ebc3e4c626d5bc4","slug":"bjp-water-mla-rupees-pool-sampling-chitrakutt-news-knp6104868194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाण गंगा नदी पर पुल निर्माण का भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाण गंगा नदी पर पुल निर्माण का भूमि पूजन
विज्ञापन
फोटो-12- बानगंगा के पास नदी में पुल निर्माण शुरु करने के पूर्व भूमि पूजन के बाद फावड़ा चलाते यूपी के
- फोटो : CHITRAKUTT
भरतकूप(चित्रकूट)। भरतकूप क्षेत्र के फतेहगंज मार्ग स्थित बाण गंगा नदी में पुल का निर्माण के लिए रविवार को राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण होने पर मध्यप्रदेश के पन्ना व छतरपुर जिले के लिए रास्ता सुगम हो जाएगा।
बाण गंगा में बनाए जाने वाले पुल के निर्माण के लिए भूमि पूजन करने के बाद उन्होंने कहा कि भरतकूप क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। जिले में टूटी सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। किसी भी सरकार के कामों की तुलना में भाजपा के कार्यकाल में अधिक पुलों का निर्माण किया जा रहा है। भूमि पूजन पर भाजपा नेता रामबाबू गुप्ता, सच्चिदानंद गर्ग, भगवानदीन त्रिपाठी, कमल पटेल आदि मौजूद रहे।
--------
पुल की लागत 1059.57 लाख रुपये
चित्रकूट। भरतकूप क्षेत्र के फतेहगंज मार्ग में स्थित बाण गंगा नदी में बनने वाले पुल की लंबाई 120.68 मीटर है। इसकी लागत 1059.57 लाख रुपये है। बाण गंगा नदी पर पुल बनने से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के निवासियों को आवागमन में समस्या नहीं होगी।