फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP prohibits loot under SP BSP rule

भाजपा ने लगाई सपा बसपा शासन में हुई लूट पर रोक

Tue, 10 Sep 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP prohibits loot under SP BSP rule
फोटो-2- सीपी गौतम महाविद्यालय तेंदुआमऊ में आयोजित सेक्टर संयोजकों की बैठक को संबोधित करते भाजपा क - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार चित्रकूट पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बेहद सधे अंदाज में सपा बसपा पर कटाक्ष किए। कई मुद्दों पर टालमटोल जवाब दिया जबकि यूपी की भाजपा सरकार के बारे में पूूछने पर कहा यह व्यक्तिगत रूप से ही बताया जाएगा अभी संगठन मजबूत करने व उपचुनाव की तैयारी हो रही है। दावा किया कि पूरे यूपी में मुख्यमंत्री योगी अच्छा काम कर रहें हैं। अपराधियों, डाकुओं व माफियाओं के खिलाफ कड़ा अभियान चल रहा है। ज्यादातर अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को चित्रकूट के तेंदुआमऊ में स्थित सीपी गौतम महाविद्यालय में संगठन कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर देश भर में 370 छोटी और 35 ए हटाने पर 35 बड़ी जनसभा में किए जाने का फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेश में बड़ी जनसभाओं के लिए लखनऊ और प्रयागराज को चुना गया है। जिसमें प्रधानमंत्री मौजूद रहेंगे। छोटी जनसभाएं मंडल और जिला मुख्यालय में की जाएंगी यह कार्यक्त्रस्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई देने के लिए गोष्ठियों और जनसभाएं की जा रही हैं। केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर वासियों को नई आजादी दिलाई है। अब इस प्रदेश के लोगोें को अन्य प्रदेशवासियों की तरह सरकार की सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी की भाजपा सरकार के काम काज के कई सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया। बार बार पूंछने पर इतना कहा कि अभी संगठन की बैठक में हैं यह व्यक्तिगत रूप से सवाल का जवाब दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अबतक प्रदेश केा सपा व बसपा शासन में लूटा गया है। हर मंत्री व अधिकारी राज्य को लूटने में लगेे थे जब से भाजपा की सरकार बनी है तो इस पर रोक लग गई है। अपराधियों व माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी है। जिसका नतीजा है कि ऐसे लेाग प्रदेश छोड़ चुके हैं या फिर जेल की सलाखों के पीछे हैं। इस मौके पर सूबे के लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व सांसद आरके सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed