फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP lost even at the district head's booth

Chitrakoot News: जिलाध्यक्ष के बूथ पर भी हार गई भाजपा

Fri, 07 Jun 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
BJP lost even at the district head's booth
चित्रकूट। बांदा-चित्रकूट सीट मेंं हुई मतगणना में भाजपा के कई नेताओं के गढ़ में भाजपा कमजोर रही। उधर, सपा नेताओं के बूथों में सपा की बढ़त रही। भाजपा प्रत्याशी सांसद अपने गांव में भाजपा को सबसे अधिक मत दिलाने में सफल रहे, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष के बूथ पर भाजपा को कम मत मिले।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी के गांव रमयापुर गांव में बूथ नंबर 240 में भाजपा को 167 मत मिले, जबकि सपा को 240 व बसपा 35 को मिले। बूथ नंबर 241 में भाजपा 111 वोट सपा को 113 व बसपा को सबसे अधिक 192 वोट मिले हैं। इसी तरह से पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के बूथ गांव रसिन के बूथ नंबर 317 में भाजपा को 147 वोट व सपा 89 व बसपा को 215 वोट मिले। रसिन गांव के ही रहने वाले भाजपा के पदाधिकारी राजीव त्रिपाठी के बूथ नंबर 316 में भाजपा को 165, सपा को 59 व बसपा 155 वोट मिले।
विज्ञापन

पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र के सीआईसी बूथ में नंबर 394 में भाजपा को 247 वोट मिले है। जबकि सपा को 115 व बसपा को 133 वोट मिले हंै। वहीं भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह पटेल अपने गांव में बढ़त बनाने में कामयाब हुए हैं। जिसमें उनके गांव बालापुर खालसा स्थित बूथ नंबर 398 मेेेें भाजपा को 279, सपा को 146 व बसपा को 115 वोट मिले हैं। जबकि सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल अपने-अपने बूथ जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed