फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP leaders devised strategy to win Panchayat elections

पंचायत चुनाव में जीत के लिए भाजपा नेताओं ने बनाई रणनीति

Mon, 01 Feb 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders devised strategy to win Panchayat elections
शिवरामपुर/भरतकूप। पंचायत चुनाव के संबंध में सोमवार को सदर ब्लाक के सरधुवा, शिवरामपुर व भरतकूप मंडलों में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में विजय के संकल्प के साथ जुटना है। जातिवाद व वंशवाद की राजनीति करने वाले दलों को राजनीति से बाहर करना है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि पंचायत चुनाव विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा के नेतृत्व में ही गांव, गरीब, किसान, मजदूर व महिलाओं तक योजनाएं पहुंची हैं। मंडल प्रभारी देव त्रिपाठी ने कहा कि पंचायत चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, क्यों कि इससे जनता से सीधे जुड़ा जा सकता है। अर्जुन शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ता अपने गांव व बूथ पर जन जागरण अभियान चलाकर जनता को जागरूक करें।
विज्ञापन

शिवरामपुर मंडल में श्रवण पटेल, सरधुवा मंडल में लाल बहादुर सिंह, भरतकूप मंडल में सच्चिदानंद गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठकों में पंचायत चुनाव में जीत की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी बद्री विशाल त्रिपाठी, महेंद्र कोटार्य, पंकज अग्रवाल, राजेश जायसवाल, भागवत त्रिपाठी, रामेंद्र गौतम, राजेश द्विवेदी व योगेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed