फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP government is anti-education, teacher and student

शिक्षा,शिक्षक व छात्र विरोधी है भाजपा सरकार

Sat, 25 Sep 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
BJP government is anti-education, teacher and student
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश भर में हो रहे बूथवार शिक्षकों की भूमिका संवाद से समाधान की ओर के तहत चित्रकूट में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष/इलाहाबाद झांसी स्नातक एमएलसी डा. मान सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा शिक्षक और छात्र विरोधी है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले की सीमा पर सपाइयों ने एमएलसी का स्वागत किया। इसके बाद शहर के श्रीराम वाटिका में आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में शिक्षामित्रों को सामाजिक मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी है। जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है। महासचिव फराज खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिव शंकर यादव, जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान, सूरज पटेल, सत्यनारायण पटेल ,सुभाष पटेल, रामकिशोर, नरेंद्र यादव ,रुकैया खातून, राजा बाबू यादव, ओमप्रकाश, जगदीश यादव, अमर पटेल आशुतोष अग्रहरि, निजाम सिद्दीकी भैरव पटेल व राजेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed