फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP give information of CAA in chitrakutt

सबके हित में है नागरिकता संशोधन कानून

Fri, 10 Jan 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP give information of CAA  in chitrakutt
भाजपा कार्यालय में गोष्ठी के दौरान बोलतीं प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपाई जगह-जगह जाकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने पार्टी कार्यालय के अलावा कचहरी परिसर में लोगों को बताया कि यह कानून सबके हित का है। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम बनाकर गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन

कहा कि इस एक्ट की जरूरत नहीं होती यदि धर्म के आधार पर देश का बंटवारा न होता। कांग्रेस की नीतियों के चलते देश का धर्म के आधार पर बंटवारा हुआ। सांसद ने कहा कि विपक्षी स्वार्थी व वोट बैंक की राजनीति के कारण समाज में भ्रम फैला रहे हैं। जिसे समाज जान चुका है। प्रधानमंत्री ने 'सबका साथ, सबका विकास' के मूल मंत्र के साथ तीन तलाक, 370, 35 ए, सीएए देश हित में दोनो सदनों में पूर्ण बहुमत से पास कराकर सैन्य शक्ति को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया है। इस मौके पर दिनेश तिवारी, पंकज अग्रवाल, तीरथ तिवारी, अश्वनी अवस्थी, मोनू मिश्रा व पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed