फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP fighting Hindu Muslim, Dalit upper caste

हिंदू मुस्लिम, दलित सवर्ण को लड़ा रही भाजपा

Mon, 27 Sep 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP fighting Hindu Muslim, Dalit upper caste
BJP fighting Hindu Muslim, Dalit upper caste - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कोरोना काल की तकलीफें कोई भुला नहीं है। भाजपा सरकार इसके नियंत्रण में पूरी तरह फेल रही अब कोरोना वैक्सीनेशन को चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है। भाजपा हमेशा जातियों को आपस में लड़ाकर अपनी राजनीति करती रही है। यह बात समाजवादी पार्टी की महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कही।
विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी के कामों को ही अपना बताकर रंग रोगन कर रही है। सपा किसानों के आंदोलन को पूरा समर्थन कर रही है। पत्रकारों के सवाल पर कहा कि परिवार वाद व गुंडई की भाषा तो अब भाजपा में ही दिखती है। भाजपा अपने गिरेबान में झांके।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री व्यास गौड़, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मैना देवी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष अनुज यादव, डा. निर्भय पटेल, फराज खान, अनिल प्रधान, सत्यनारायण पटेल, नरेंद्र यादव, आशुतोष अग्रहरि, राजेंद्र मौर्य, गया प्रसाद सविता, सिद्धार्थ पांडेय, रामबाई वर्मा, उर्मिला निषाद आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने 84 हजार महिलाओं को दिलाई पेंशन
चित्रकूट/खोही। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह ने सीतापुर कस्बे में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद एक जनसभा की। उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल के दौरान योजनाएं गिनाईं। 84 हजार महिलाओं को समाजवादी पेंशन सपा ने देने का काम किया था। प्रदेश प्रवक्ता निधि यादव ने कहा कि योगी सरकार विकास और कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह फेल है। पूर्व मंत्री व्यास जी गौड़ ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार दलित पिछड़ा विरोधी है ।

इस सभा में गुलाब खान, जागेश्वर यादव, नरेंद्र सिंह, संगीता कुशवाहा सुभाष पटेल कुंभकरण यादव सूरज सिंह पटेल निजाम सिद्दीकी, अरशद खान, संतोष, मुन्ना लाल सोनकर, रामचंद्र वर्मा, ठाकुर शालू सिंह, भैरव पटेल, महेंद्र यादव ,देवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक यादव, उमाकांत यादव ,यशवंत यादव, राजकिशोर कुरील ,अनुज निगम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed