फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP fearful of popularity from Congress: Pradeep

कांग्रेस से लोकप्रियता से भयभीत है भाजपा : प्रदीप

Fri, 13 Aug 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
BJP fearful of popularity from Congress: Pradeep
BJP fearful of popularity from Congress: Pradeep - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार कांग्रेस से डर गई है। इसी का नजीता है कि राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसियों के ट्यूटर एकाउंट बंद करा दिए गए हैं। यह बात राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने बैठक के दौरान कही। भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। ब्लाक स्तर से लेकर गांव स्तर तक कार्यकर्ताओं को एकत्र कर महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में कांग्र्रेसियों की बैठक में राष्ट्रीय सचिव ने जिले की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से ब्लाक वार जिम्मेदारी बांटी। सभी को निर्देश दिए गए कि हर पदाधिकारी जिम्मेदारी से काम करे संगठन मजबूत होने से ही पार्टी मजबूत होगी। प्रदेश महासचिव पुष्पेंद्र सिंह व प्रदेश सचिव संजय तिवारी ने कहा कि हर कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। कांग्रेस की सोशल मीडिया में बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है। जिससे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी के ट्यूटर एकाउंट को बंद कर दिया गया है। कई और तेजी से लोकप्रिय होते कांग्रेस नेताओं व पार्टी के अधिकृत एकाउंट को सत्ता पक्ष के इशारे पर बंद कराये जा रहे हैं।
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय तिवारी ने कहा कि गांव-गांव जाकर कांग्रेस संगठन को मजबूत कर भाजपा की पोल खोलने का काम कर रही है। जिससे भाजपाई घबरा गए हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडेय, जिला सचिव विजयमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed