{"_id":"61f97d1796789223524b4f84","slug":"bjp-expressed-confidence-in-minister-of-state-chandrika-prasad-upadhyay-from-sadar-seat-chitrakoot-news-knp6783482170","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने सदर सीट से राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय पर जताया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने सदर सीट से राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय पर जताया भरोसा
विज्ञापन
चित्रकूट । जिले की दो विधानसभा सीटों में से भाजपा ने चित्रकूट 236 सदर सीट से वर्तमान राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय पर फिर से भरोसा जताया है।
राज्यमंत्री लगातार तीसरी बार इसी सीट से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी बनेंगे। गौरतलब है कि इसी सीट से सन 2012 में वह समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल के खिलाफ पहला चुनाव लड़े थे। जिसमें उन्हें हार मिली थी इसके बाद 2017 में वह इसी सीट पर सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी सन 2022 में अब फिर भाजपा ने उन्हें मैदान पर उतारा है।
उधर यह भी सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी फिर से पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल को मैदान में उतार सकती है फिलहाल सपा में कई अन्य भी दावेदार हैं लेकिन किसी के नाम की घोषणा नहीं हुई है।
चित्रकूट सदर सीट के भाजपा के प्रत्याशी रसिन गांव के रहने वाले हैं।
2017 में चुनाव जीतने के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग का राज्य मंत्री भी बनाया गया है। मंगलवार की रात को प्रदेश हाईकमान से भाजपा की सूची जारी होने पर जैसे ही चित्रकूट सीट से उनका नाम देखा गया तो उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है।