फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bjp,election,SP,block,ward

सपा ने 17 प्रत्याशी घोषित किए

Wed, 07 Apr 2021 06:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
bjp,election,SP,block,ward
चित्रकूट। कई दिनों से प्रतीक्षा के बाद समाजवादी पार्टी ने चित्रकूट जिला पंचायत सदस्यों के प्रत्याशियों की सूूची जारी की है। भाजपा व बसपा की पहले सूची जारी हो चुकी है। जबकि सपा की सूची में निवर्तमान अध्यक्ष मैना देवी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति शिवशंकर यादव का नाम नहीं है। उनके स्थान पर पार्टी ने उनकी बहू विमला यादव को भसौंधा वार्ड से प्रत्याशी बनाया है। जबकि रसिन वार्ड से राजकरण पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है। वह भाजपा प्रत्याशी रमेश प्रसाद पटेल के भाई हैं।
विज्ञापन

सपा के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने जिला पंचायत के 17 वार्ड सदस्यों की सूची जारी की है। जिसमें वार्ड नंबर 1 बरगढ़ से सत्यनारायण कोल, वार्ड नंबर 2 मंडौर से विनीत द्विवेदी, वार्ड नंबर 3 खंडेहा से निवर्तमान सदस्य पंकज यादव, वार्ड नंबर 4 हन्ना बिनैका से सिद्धार्थ पांडेय, वार्ड नंबर 5 इटवा से लालता यादव, वार्ड नंबर 6 भदेदू से रानीदेवी, वार्ड नंबर 7 सरधुआ से राजरानी, वार्ड नंबर 8 ओरा से लखन कुमार, वार्ड नंबर 9 पहाड़ी से शकुंतला देवी, वार्ड नंबर 10 परसौंजा से वेदप्रकाश यादव, वार्ड नंबर 11 भैसौंधा विमला यादव, वार्ड नंबर 12 अकबरपुर से अनुराधा देवी पटेल, वार्ड नंबर 13 रसिन से राजकरण पटेल, वार्ड नंबर 14 रैपुरा से आरती कुरील, वार्ड नंबर 15 भौंरी से अनीता बघेल, वार्ड नंबर 16 सरैंया से नथिया देवी और वार्ड नंबर 17 चुरेह केशरूआ से घनश्याम पांडेय को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

----
जातीय समीकरण को ध्यान रखा
सपा की जारी सूची के बाद अब राजनैतिक हलचल बढ़ गई है। इस सूची से लगता है कि सपा ने पूरा होमवर्क कर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक जाटव के खिलाफ सपा ने पूर्व ब्लाक प्रमुख शकुंतला देवी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रसिन के रमेश पटेल के खिलाफ उनके ही भाई राजकरण पटेल को मैदान में उतार दिया है। इस बार सबसे आश्चर्य के नाम जो गायब मिले उसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव व उनकी पत्नी जो निवर्तमान अध्यक्ष मैना देवी का है। उनकी बहू विमलादेवी को भसौंधा से मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा सपा ने अपने दो निवर्तमान सदस्य पंकज यादव, सिद्धार्थ पांडेय के अलावा पूर्व सदस्य अनीता बघेल और निवर्तमान सदस्य अनिल प्रधान की भाभी अनुराधा पटेल को पार्टी को दिया है। जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि जातीय समीकरण को भी ध्यान में रखा गया है कुल 17 सीटों में पांच यादव, चार ब्राह्मण और दो कुर्मी को मौका दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बसपा के शेष तीन प्रत्याशी घोषित
बहुजन समाज पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य के शेष तीन प्रत्याशियों की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर- 4 हन्ना बिनैका से फूलन निषाद, वार्ड नंबर- 7 सरधुआ से बुधियादेवी निषाद और वार्ड नंबर- 15 भौंरी से रावेंद्र कुमार वर्मा को समर्थन दिया गया है। इसके पूर्व अन्य 14 सदस्यों की सूची पहले जारी हो चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed