{"_id":"68d6e2d17ebcdff9d60dc5d7","slug":"birthdays-of-girls-born-during-navratri-were-celebrated-by-cutting-cake-chitrakoot-news-c-215-sknp1043-121379-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: नवरात्र में जन्मी बच्चियों का जन्मदिन केक काटकर मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: नवरात्र में जन्मी बच्चियों का जन्मदिन केक काटकर मनाया
Sat, 27 Sep 2025 08:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। सेवा पखवाड़ा महिला सशक्तीकरण फेज पांच के तहत राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने जिला अस्पताल में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में बच्चियों का जन्मदिन केक काटकर मनाया। फिर अस्पताल का निरीक्षण कर स्वच्छता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति को हमेशा बढ़ावा दें। इनके बिना कोई भी काम पूरा नहीं होता है। नवरात्र पर्व में देवियों की ही पूजा की जा रही है। नवरात्र में जन्मी बच्चियों का जन्मदिन केक काटकर मनाया। महिलाओं को बेबी केयर किट व सम्मान प्रमाण पत्र दिया। इसी प्रकार जेएम बालिका इंटर काॅलेज में छात्राओं को सेनेटरी पैड व जूस बांटा। इस दौरान सीएमएस डॉ. शैंलेंद्र कुमार, विनीता मौर्य, डॉ. प्रभाकर सिंह, सीओ अरविंद कुमार वर्मा मौजूद रहे। संवाद