{"_id":"6a39840f53fa50b85b096f86","slug":"bio-input-centers-to-be-opened-for-natural-farming-applications-invited-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-132715-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: प्राकृतिक खेती के लिए खुलेगा बायो इनपुट सेंटर, मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: प्राकृतिक खेती के लिए खुलेगा बायो इनपुट सेंटर, मांगे आवेदन
Tue, 23 Jun 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना के तहत जिले में बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) खुलेगा। कृषि विभाग ने बीआरसी चयन के लिए आवेदन मांगे हैं। ये आवेदन 27 जून तक स्वीकार किए जाएंगे।
उप कृषि निदेशक जेएल गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक बीआरसी का चयन किया जाएगा। इस केंद्र का उद्देश्य प्राकृतिक खेती के लिए पशु और पौधों पर आधारित इनपुट का स्थानीय स्तर पर उत्पादन व आपूर्ति करना है। उन्होंने बताया कि बीआरसी का संचालन ग्राम पंचायत गोशालाओं, प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों, एफपीओ, एसएचजी, पैक्स सहकारी समितियों या स्थानीय ग्रामीण उद्यमियों द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक बीआरसी के संचालन हेतु एक लाख रुपये की सहायता राशि का प्रावधान है। इच्छुक कृषक और संस्थाएं जो बीआरसी स्थापित करना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। उन्हें अपने आवेदन उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा करने होंगे। जनपद स्तर पर गठित समिति इन आवेदनों का चयन करेगी।