{"_id":"6696f041dbe3442f26008af4","slug":"bike-rider-dies-brother-injured-in-collision-with-bolero-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108292-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भाई घायल
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। निमंत्रण पर गए दो भाइयों का रिश्तेदारी में विवाद हो गया। बाइक से लौटते समय बोलेरो की टक्कर से एक की मौत हो गई। घायल छोटे भाई ने मारपीट से बड़े भाई की मौत होने का आरोप लगाया है।
राजापुर थाना क्षेत्र के चिल्लीराकस निवासी उमेश कुमार ने बताया कि बड़े भाई मौला निषाद (45) के साथ बाइक से रामबाबू के यहां मटियारा गांव में एक कार्यक्रम में गए थे। वहां मऊ निवासी अवधेश ने भाई लल्लूराम से अभद्रता कर दी।। मना करने पर भोला से भी अभद्रता किया। इसके बाद वह बड़े भाई मौला को बाइक में बैठाकर लौट रहा था। तभी सभी लोग अपने बोलेरो से पीछे लग गए। बरुआ के पास उन्होंने बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया।
उन्हें मारापीटा और बेहोशी दशा में छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल लेकर आई। वहां डाॅक्टर ने मौला को मृत घोषित कर दिया। उमेश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि डाॅक्टर ने मौला के मृत्यु की पुष्टि की। प्रथम दृष्टया दुर्घटना की बात सामने आई है। तहरीर मिलने व पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मौला के एक पुत्र, एक पुत्री, पत्नी शकुंतला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।