{"_id":"6272c0a6c663a1370467fa6a","slug":"bike-fell-while-escaping-from-cattle-woman-dies-chitrakoot-news-knp6949239188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी से बचने में गिरी बाइक, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी से बचने में गिरी बाइक, महिला की मौत
विज्ञापन
फोटो-12- उमादेवी- फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ(चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिवलहा कस्बे के पास सड़क पर अचानक आए मवेशी से बचने में बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए। इसमें सवार मां, बेटा और भतीजा घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी फूलकली (65) पत्नी रामप्रपंच अपने बेटे प्रवीण कुमार व भतीजे गगन के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में अपने मायके मध्यप्रदेश स्थित लौढिया बाइक से गई थी। बुधवार की सुबह लौटते समय हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। लोगों ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट पहने था, जिससे उसके शरीर में गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन महिला सिर के बल गिरी थी।
डॉक्टर का भी कहना है महिला के सिर पर चोट आने से मौत हुई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया है। प्रवीण और गगन का इलाज चल रहा है।