फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike collides with tractor trolley, one dead, one injured

Chitrakoot News: ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराई बाइक एक की मौत, एक घायल

Mon, 16 Oct 2023 11:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 16 Oct 2023 11:32 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tractor trolley, one dead, one injured
चित्रकूट। निमंत्रण करने जा रहे चचेरे भाईयों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गई। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के तेरा खुर्द रंपुरिया निवासी चचेरे भाई रामकृष्ण उर्फ भोला यादव (45) व शिवबरन (35) शनिवार की देर शाम को बाइक से निमंत्रण करने चौरा गांव निवासी बब्बू यादव के यहां जा रहे थे। जैसे ही वह देवल गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे चार पहिया से बचने के प्रयास में दूसरी तरफ सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली से बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

इसमें रामकृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक रामकृष्ण ने हेलमेट नहीं पहना था। मृतक के चाचा रामकन्हाई ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन पुत्र हैं। पत्नी राजरानी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed