फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike collides with culvert on highway, one dead, two injured

Chitrakoot News: हाईवे पर बाइक पुलिया से टकराई एक की मौत, दो घायल

Wed, 04 Dec 2024 11:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:26 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with culvert on highway, one dead, two injured
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के शिवरामपुर चौकी अंतर्गत कस्बे के पास अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, दो घायल हैं।
विज्ञापन

बांदा जिला के बबेरू थाना अंतर्गत हरदौली गांव निवासी मो. यूसुफ खान ने बताया कि उसका भतीजा सलमान (26) चित्रकूट में एक दोस्त की शादी समारोह में बाइक से सोमवार को आया था। उसके साथ गांव का दोस्त कल्लू प्रसाद (20) भी था। रात को निमंत्रण के बाद लौटते समय भरतकूप का एक अन्य दोस्त संजय मिश्रा ने भी बाइक से भरतकूप तक छोडऩे की जिद की। तीनों बाइक से लौट रे थे जैसे ही हाईवे के शिवरामपुर कस्बे के पास पहुंचे तो मोड़ पर सड़क किनारे पुलिया से बाइक टकरा गई। तीनों गिरकर लहूलुहान हो गए। इलाज के दौरान सलमान खान की मौत हो गई। उसका दोस्त कल्लू व संजय का अस्पताल में इलाज जारी है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

सलमान बबेरू कस्बे मेंं मोबाइल की दुकान चलाता था। चार भाई में तीसरे नंबर का था। शिवरामपुर चौकी प्रभारी सनी चतुर्वेदी ने बताया बाइक पुलिया में टकराने से दुर्घटना हुई है। मंगलवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने गांव ले जाकर सलमान का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed