{"_id":"57f937904f1c1b943427039f","slug":"bike-collided-with-the-truck-parked-on-the-highway-killed-two-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक दो लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक दो लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतकूप के सुदिनपुर निवासी श्याम सुंदर (45) पुत्र चुन्नू रैदास व लवकुश (42) पुत्र चुन्नीलाल बाइक से भारतपुर गांव जाने के लिए निकले थे। रौली कल्याणपुर मोड़ पर अचानक सामने से आए वाहन की हेड लाइट आंखों में पड़ने से बाइक चालक श्याम सुंदर को हाईवे पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं पड़ा और बाइक अनियंत्रित होकर उससे जा टकराई।
हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे की सूचना राहगीरों ने भरतकूप चौकी प्रभारी मोहम्मद अकरम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई है।