फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike collided with a tree, young man died

Chitrakoot News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 09 Aug 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with a tree, young man died
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के गड़रियन पुरवा के पास गुरुवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी एक साल पहले शादी हुई थी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव निवासी चुनकौना वर्मा ने बताया कि उसका छोटा बेटा कल्लू (27) बुधवार को पत्नी रूपा देवी को छोड़ने ससुराल गिरधारा गांव गया था। वहां से गुरुवार को गड़रियन पुरवा निवासी अपने साढ़ू के यहां चला गया था। देर शाम गांव के बाहर शौच के लिए बाइक से गया था। तभी तेज रफ्तार होने की वजह से हादसा हो गया। रिश्तेदार उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बताया कि उसकी एक साल पहले शादी हुई थी। पिता ने बताया कि बेटा 20 दिन पहले ही सूरत से कमा कर आया था। परिवार में एक भाई कमलेश व मां सेमिया देवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed