फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike collided at high speed, death of baba grandson

तेज रफ्तार में भिड़ीं बाइक, बाबा नाती की मौत

Sat, 25 Jan 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bike collided at high speed, death of baba grandson
फोटो- 18- बाबा नाती की दुर्घटना में मौत के बाद बैठे गमजदा परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
भरतकूप (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के सुदिनपुर गोशाला मार्ग पर नहर के पास शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रहीं दो बाइक आमने सामने से टकराई। जिसमें दोनों बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक रसिन गांव के थे और रिश्ते में बाबा नाती लगते थे। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत रसिन के मजरा गोशाला निवासी मिस्त्री राजकरन यादव (40) पुत्र सेवादास शुक्रवार की सुबह बदौसा (बांदा) से हैंडपंप की मरम्मत कर घर बाइक से लौट रहा था। इधर गांव से बाइक सवार नाती राघव यादव (19) पुत्र राजललन भी पढ़ाई के लिए तेज रफ्तार से जा रहा था। सुदिनपुर गांव के गोशाला के आगे नहर के पास दोनों की बाइक आमने सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बाइक के टकराने की आवाज से आसपास के दर्जनों लोग जमा हो गए। राजकरन की मौके पर मौत हो गई। जबकि राघव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग घायल को इलाज के लिए बांदा ले जा रहे थे। बदौसा में घायल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक राजकरन के बेटे पुष्पेंद्र ने बताया कि पिता हैंडपम्प मरम्मत करने का काम करते थे। दो भाई, दो बहन हैं। घटना से मृतक की पत्नी पुनिया देवी बदहवास हो गई। मृतक राघव दो भाईयों में बड़ा था। कक्षा दस का छात्र था। स्कूल जाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
मां ने किया था मना
चित्रकूट। बाइक से स्कूल जाने के लिए बेटे को मां धोखिया ने मना करते हुए साइकिल से जाने को कहा था लेकिन उसने मां की बात नहीं सुनी। रोती बिलखती मां पोस्टमार्टम हाउस में यही कहती रही थी कि उन्हें क्या पता कि अब बेटा घर नहीं लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed