{"_id":"57f2a44d4f1c1b8a3226fcc2","slug":"bike-bicycle-collision-died-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक ने साइकिल में मारी टक्कर, वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक ने साइकिल में मारी टक्कर, वृद्धा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के चकइया गांव के पास सोमवार को अनियंत्रित बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे पीएचसी के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक सवार तीन में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। एक युवक बाइक लेकर मौके से भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
गुलाब पुत्र देवपाल निवासी चंदई अपनी दादी सुग्गी देवी (60) पत्नी सुखलाल को लेकर साइकिल से गांव लौट रहा था। चकिया गांव के पास से गुजर रही बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में सुग्गी देवी के साथ ही बाइक सवार फूलचंद्र पुत्र ननकू निवासी टिकरा टोला व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां वृद्धा ने दम तोड़ दिया। जबकि दोनों युवकों को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। मौके से बाइक चालक बाइक लेकर भाग निकला। हादसे की जानकारी पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन