फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bhajpa baithak

चित्रकूट: विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है पंचायत चुनाव

Thu, 17 Dec 2020 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
bhajpa baithak
राष्ट्रीय मंत्री वाई सत्याकुमार व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का स्वागत करते क्षेत्रीय स - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की कर्मस्थली से भाजपा के थिंक टैंक ने यूपी का आगामी विधानसभा चुनाव जीतने को सक्रियता बढ़ा दी है। भाजपा की कानपुर बुंदेलखंड प्रांत के क्षेत्रीय संगठन की नई कार्यकारिणी की बृहस्पतिवार को पहली बैठक में एलान किया गया कि पंचायत चुनाव विस चुनाव का सेमीफाइनल है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि फाइनल मुकाबले से पहले पंचायत चुनाव में कोई ढील न बरती जाए। पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएं। बैठक में हर कार्यकर्ता को अपना बूथ जीतने का मंत्र दिया गया।
विज्ञापन

दीनदयाल शोध संस्थान के उद्यमिता विद्यापीठ परिसर में हुई बैठक में बंसल ने कहा कि क्षेत्रीय इकाई एक प्रकार से प्रदेश इकाई है। हम सबको 2022 के चुनाव में भाजपा को फिर से जिताकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है। उससे पहले 2021 में पंचायत चुनाव होना है, जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी उतारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम सबको पंचायत चुनाव में भी भाजपा को विजयश्री दिलानी है। हम सब घर-घर जाकर पार्टी के सिद्धांतों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। अपने बूथ पर भाजपा का प्रत्याशी जीते ये भी हमारी जिम्मेदारी है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी हमको जीत हासिल करनी है। पंचायत चुनाव के माध्यम से ही विधानसभा चुनाव की जीत निकलेगी। प्रदेश सह प्रभारी वाई सत्या कुमार ने कहा कि आज हमारी सरकारें विकास का पर्याय बन चुकी हैं।
कहा कि विपक्षी हमारी जीतों से बौखला गए हैं। चुनाव के पूर्व विपक्षी दल झूठे आरोप लगाते हैं। चाहे वह असहिष्णुता का मुद्दा हो या अवार्ड वापसी गैंग का। ऐसे ही अबकी किसानों को भड़काने का प्रयास हो रहा है। हम किसान पंचायतों के माध्यम से किसानों के बीच जाकर विपक्ष के द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर कर रहे हैं।

सरकार किसानों की आय दोगुनी करने को कृत संकल्पित है। नए कृषि कानून इसी दिशा में काम करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश नेतृत्व से जो भी काम दिए जाएंगे हम शत-प्रतिशत पूरा करेंगे और भाजपा को हर मोर्चे पर जीत हासिल करा कर ही दम लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed