{"_id":"612cdb248ebc3e7a26048146","slug":"beneficiaries-of-pm-urban-housing-got-installment-chitrakoot-news-knp649074664","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम शहरी आवास के लाभार्थियों को मिली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम शहरी आवास के लाभार्थियों को मिली किस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल लाभार्थियों को रुपयों का हस्तांतरण किया। जनपद में 660 लाभार्थियों की खातों में प्रथम किस्त एवं 119 लाभार्थियों के खातों में तृतीय किस्त कुल 779 लाभार्थियों के खाते में तीन करोड़ 89 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित हुई।
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से आवास व पीएम निधि योजना के लाभार्थियों से संवाद कर जानकारी की। इस दौरान मुख्यालय के टाउन हॉल में लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे के साथ जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने 10 प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना एवं 10 प्रधानमंत्री निधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र आवंटित किए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, डूडा अधिकारी अमर सिंह चौधरी, जिला समन्वय डूडा संतोष कुमार पटेल आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।