{"_id":"57bb2dd34f1c1b6138d4f143","slug":"before-showing-the-grain-crisis-hrct","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलछठ के पूर्व दिखा अनाज का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलछठ के पूर्व दिखा अनाज का संकट
चित्रकूट
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय की बाजार में खिलौना खरीदती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड क्षेत्र में हलछठ पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। लेकिन क्षेत्र तीन साल से सूखा पड़ने से महिलाओं को पूजा में लगाने वाला सभी प्रकार का अनाज नहीं मिल रहा है। शहर के साथ इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में भी अनाज के लिए सभी परेशान रहे।
विज्ञापन
हलछठ पर्व पुत्र प्राप्त करने व उनके दीघार्यु के लिए मनाया जाता है। इस दिन हलछठ माता की पूजा में प्रमुख रूप से अनाज का महत्व होता है। विभिन्न तरह का अनाज कोढुवा में भरकर महिलाएं पूजा करती हैं। लेकिन जिले में तीन साल से सूखे के कारण चना, ज्चार, बजारा, व अन्य अनाज नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण भी अनाज खरीदने शहर की दुकानों में आए है। जहां दोगुने भाव में दुकानदार इसे बेच रहे हैं। इस त्योहार में अनाज को भूंजने के बाद ही चढ़ाया जाता है। पैकटों में सभी अनाज यह लोग उपलब्ध कराते है। जिनका दुगना पैसा लिया जाता है। वही पर्व को मनाने के लिए बाजार से महिलाओं चीनी के कोढुवा, साड़ी, खिलौने, फल आदि की खरीददारी की।
विज्ञापन