फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bear body found on railway track

रेलवे ट्रैक पर मिला भालू का शव

Thu, 17 Jun 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bear body found on railway track
मानिकपुर (चित्रकूट)। रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र के मारकुंडी क्षेत्र और मध्य प्रदेश की सीमा क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक मृत भालू मिला। जानकारी होते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ विभाग के भी अधिकारी पहुंचे तो सीमा क्षेत्र का विवाद शुरू हो गया। आखिर में चित्रकूट उप्र के रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र के अधिकारियों ने भालू के शव का पोस्टमार्टम कराकर मारकुंडी वन रेंज में ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को मारकुंडी रेंज में ट्रैक पर भालू का शव मिला। शरीर के प्रमुख अंग गायब मिले। शिकार की भी आशंका जताई जा रही है। लोगों ने बताया कई दिनों से इस क्षेत्र में भालू घूम रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ और वन विभाग रेंज की टीम मौके पर पहुंची। बार्डर क्षेत्र होने के चलते दोनों वन क्षेत्राधिकारी आपस मे एक दूसरे के सीमा क्षेत्र का मामला बताने लगे। इससे कुछ तनावपूर्ण स्थिति भी बनी।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों में आपस में बातचीत चल रही है। कुछ देर बाद वन क्षेत्राधिकारी रमेश यादव मौके से चले गए। वाइल्ड लाइफ की टीम जांच में जुटी रही। दोपहर बाद रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र मारकुंडी के रेंजर रवि द्विवेदी भी टीम के साथ पहुंचे भालू के शव को अपने कब्जे में लेकर पशु विभाग के दो डाक्टर डॉ. गौरव व डॉ. दिलीप से पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसका मारकुंडी वन क्षेत्र में ही अंतिम संस्कार करा दिया गया है। भालू के शरीर के कुछ अंगों के गायब होने के सवाल पर रेंजर ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद और रेलवे ट्रैक के आसपास छानबीन के बाद ही कुछ बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed