फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BDC member, who suffered the death of high tension wire

हाईटेंशन तार की चपेट में आए बीडीसी सदस्य की मौत

Tue, 09 Aug 2016 10:17 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 09 Aug 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
BDC member, who suffered the death of high tension wire
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : LOGO

थाना क्षेत्र के खोपा गांव में टूटी पड़ी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से क्षेत्र पंचायत सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें फौरन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत बिगड़ने पर इलाहाबाद रिफर किया गया। रास्ते में बीडीसी सदस्य की मौत हो गई। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि तार टूटने की सूचना विभागीय

विज्ञापन


अधिकारियों को पहले दी गई थी लेकिन कोई कर्मचारी मरम्मत करने नहीं आया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खोंपा के क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन (24) पुत्र राजनारायण सोमवार शाम तालाब के पास से गुुजर रहा था। वहां दो दिन ले से हाईटेंशन तार टूटी पड़ी थी।
विज्ञापन


अंधेरा होने के कारण उसका पैर तार पर पड़ गया और करंट लगने से वह दूर जा गिरा। वहां से गुजर रहे कल्लू ने  टार्च की रोशनी में उसे देखा तो अन्य ग्रामीणों की मदद से उसे राजापुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे इलाहाबाद रिफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन से हाईटेंशन तार टूटा पड़ा था। इसकी जानकारी क्षेेत्रीय जेई व लाइनमैन को दी गई लेकिन कोई तार बनाने या रास्ते से हटाने नहीं आया। जिससे की बीडीसी सदस्य असमय मौत हो गई।

मृतक के परिवार पर एक सप्ताह बाद दोबारा आफत आई है। एक सप्ताह पहले बीडीसी की पुत्री की बीमारी से मौत हो चुकी है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी होते ही भाजपा नेता शिवशंकर सिंह, बसपा नेता आरके सिंह पटेल, सपा नेता शिवशंकर सिंह यादव, प्रधान राम मनोहर और धनराज निषाद ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। सभी ने मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। मौके पर पहुंचे एसडीएम जयचंद्र पांडेय, नायब तहसीलदार बेनीप्रसाद और थानाध्यक्ष शैल सिंह ने मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

एसडीओ वीके गंगवार और जेई परमेश्वर ने बताया कि मृतक के परिवार में चक्की चलती है। बीडीसी की मौत हाईटेंशन तार के करंट से नहीं हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर टूटी हाईटेंशन तार का करंट प्रवाह बंद करा दिया गया था। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मृतक बीडीसी सोमवार की शाम अंधेरा होने के बाद चक्की की विद्युत लाइन बनाने के लिए खुद एलटी लाइन के खंभे पर चढ़ा था। ऐसी जानकारी मिली है।


खोंपा में करंट से मौत की घटना की जानकारी मिली है। यह तय है कि उसकी मौत हाईटेंशन तार के करंट से नहीं हुई है बल्कि एलटी लाइन में काम करते समय करंट लगने से हुई है। ग्रामीण विभाग पर गलत आरोप लगा रहे हैं। राजापुर के विभागीय अधिकारियों व मृतक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कराएंगे। नियमानुसार ही मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा। - राजमणि विश्वकर्मा, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed