फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bath show on Mandakini drought

मंदाकिनी स्नान पर भी दिखा सूखे का असर

Fri, 08 Apr 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Fri, 08 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bath show on Mandakini drought
मंदाकिनी में डुबकी लगाने को रामघाट में जुटे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

चैत्र माह की अमावस्या पर होने वाले मंदाकिनी स्नान पर भी सूखे का असर दिखा। हर वर्ष मंदाकिनी के घाटों पर जुटने वाली श्रद्धालु की पांच से छह लाख की भीड़ इस बार आधे पर ही सिमट गई। श्रद्धालुओं की संख्या घटने के पीछे किसान वर्ग की कमजोर आर्थिक स्थिति सबसे ज्यादा जिम्मेदारी बताई जा रही है।

विज्ञापन


इसके अलावा कई किसान फसल की रखवाली में व्यस्त होने के कारण मंदाकिनी स्नान करने नहीं पहुंच सके। लेकिन इन सबके बाद भी करीब तीन लाख लोगों ने मंदाकिनी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। किसानों ने खरीफ की फसल बेहतर होने की कामना भगवान कामतानाथ से की। मत्गयेंद्रनाथ स्वामी का जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मनौती मानी।
विज्ञापन


कुछ दिनों पूर्व कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में अमावस्या पर मंदाकिनी स्नान की तैयारियों को लेकर बैठक हुई थी। जिसमें जिले के विभिन्न घाटों पर पांच से छह लाख श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान व्यक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी संख्या को देखते हुए तैयारियां भी की गईं। लेकिन इस बार अमावस्या पर श्रद्धालुओं की कम संख्या नजर आई। बुधवार की रात से ही ट्रेन व बसों से श्रद्धालु धर्मनगरी में डेरा जमाए थे। गुरुवार को सूर्योदय के पूर्व ही लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाकर मत्यगयेंद्रनाथ स्वामी का जलाभिषेक किया। इसके बाद कामदगिरी की परिक्रमा लगाई। भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवनदास ने बताया कि इस बार करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने ही मंदाकिनी में डुबकी लगाई। ो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed