फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bargarh market opened on the fifth day, customers waited

Chitrakoot News: पांचवें दिन खुली बरगढ़ बाजार, ग्राहकों का रहा इंतजार

Wed, 28 Jan 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 28 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bargarh market opened on the fifth day, customers waited
फोटो- 27 सीकेटीपी 06 बरगढ़ कस्बा में खुली बाजार। संवाद
चित्रकूट। बरगढ़ में आयुष केसरवानी के अपहरण और हत्याकांड की घटना के पांचवें दिन मंगलवार को बाजार में दुकानें तो खुल गईं लेकिन ग्राहकों की संख्या बेहद कम रही। दुकानदार ग्राहकों के आने का इंतजार करते रहे। सोमवार देर शाम व्यापारियों की बैठक में बाजार खोलने का निर्णय लिया गया था, जिसके बाद मंगलवार को व्यावसायिक गतिविधियों को फिर से शुरू हुईं।
विज्ञापन

गुरुवार को आयुष केसरवानी का अपहरण हुआ था, जिसके बाद इरफान और कल्लू नामक दो व्यक्तियों ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान घायल कल्लू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, जबकि इरफान को इलाज के बाद प्रयागराज के अस्पताल से न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस हत्याकांड के बाद से कस्बे की सभी दुकानें बंद थीं, जिससे स्थानीय व्यापार पर गहरा असर पड़ा था।
विज्ञापन

सोमवार को स्थानीय व्यापारियों ने एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया कि मंगलवार से सभी दुकानदार अपनी दुकानें खोलेंगे। हालांकि, दुकानदारों का कहना है कि अभी भी भय का माहौल पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। रेडीमेड और कपड़ा व्यापारी राम रस्तोगी ने बताया कि सुबह से दुकान खोलकर बैठे हैं लेकिन अन्य दिनों की तुलना में ग्राहकों की संख्या नगण्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी मुन्ना जैन ने इस स्थिति के लिए ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों पर बाजार की निर्भरता को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हत्याकांड के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों से ग्राहक बाजार में नहीं आ रहे हैं, जिस कारण बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। धीरे-धीरे बाजार में रौनक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed