{"_id":"5980cab74f1c1bb6618b4824","slug":"bandits-leave-12-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकुओं ने 12 लाख लेकर छोड़ी दो पकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकुओं ने 12 लाख लेकर छोड़ी दो पकड़
चित्रकूट ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
बेटे के छूटकर आने की जानकारी पर उसे लेने घर के बाहर आते सपा नेता संतू सिंह (सफेद कुर्ते में)।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन बाद रेलवे गेटमैन और सपा नेता का पुत्र डकैतों के चंगुल से छूटकर सकुशल घर पहुंच गए। दोनों के परिजनों की आंखें खुशी के आंसू से छलक उठीं। पुलिस का दावा है कि भारी दबाव के चलते मजबूर होकर डकैतों ने दोनों को छोड़ने में ही भलाई समझी लेकिन चर्चा है कि आखिर में 12 लाख रुपये पहुंचाने के बाद दोनों की रिहाई हुई है।
विज्ञापन
रविवार रात करीब 12 बजे मानिकपुर निवासी सपा नेता निर्भय सिंह उर्फ संतू सतना से लौट रहे थे, टिकरिया रेल फाटक के पास पांच लाख तीस हजार के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग ने उनके पुत्र विजय और रेलवे फाटक के पास मौजूद गेटमैन बलवंत बहादुर का अपहरण कर लिया था। डकैतों ने सपा नेता से 50 और गेटमैन के परिवार से पांच लाख की फिरौती मांगी थी। इसके बाद से पूरा पुलिस अमला अलर्ट हो गया और दोनों की रिहाई के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन
सोमवार शाम को ही डकैतों के चंगुल से दोनों छूट गए थे लेकिन लंबा जंगल का सफर पूरा करने में दोनों को देर रात हो गई। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे दोनों अपहृत विजय सिंह व बलवंत मानिकपुर पहुंचे तो उन्हें देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना न रहा। दोनों परिजनों से लिपट गए। कुछ देर बाद ही पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह, अपर एसपी बलवंत चौधरी, आरपीएफ सतना के कमांडेंट अनिल भालेराव और सहायक कमांडेंट केसी मुदिलयार सपा नेता के घर पहुंचे।
विज्ञापन
सभी ने पुलिस के प्रयास की सराहना की। सपा नेता ने कहा कि पुलिस के भारी दबाव के चलते रिहाई हुई है। इसी दौरान मोहल्ले के कई लोगाें ने बताया कि 50 लाख के बाद डकैतों ने कई बार फोन कर फिरौती की रकम घटाने पर राजी हुए। इसमें 10 लाख सपा नेता और दो लाख रेलवे गेटमैन के परिजनों ने देकर दोनों की जान बचाई है। अपर एसपी ने कहा कि पुलिस का ही दबाव था, तभी डकैत दोनों को छोड़कर भाग गए हैं।