फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   balkhadiya beat labours

बलखड़िया ने मजदूरों को पीटा

Mon, 08 Jun 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट। Updated Mon, 08 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
चौथ वसूली के लिए निर्माण कार्यों में बलखड़िया का हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा है। रविवार देर शाम गैंग ने क्षेत्र पंचायत द्वारा बरदहा नदी पर बनवाए जा रहे रपटे का निर्माण रुकवा दिया और मजदूरों को जमकर मारापीटा। साथ ही काम शुरू होने पर जान से मारने की धमकी दी। लगभग पंद्रह बोरी सीमेंट की बोरी भी नदी में फेंक दी। मिक्सर मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया। लुटे पिटे मजदूर सोमवार को हिम्मत कर थाने पहुंचे और तहरीर दी। सोमवार को मजदूरों ने काम ठप रखा। हालांकि एसओ रणबहादुर सिंह ने कहा है कि मजदूरों को भरपूर सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


पाठा के बीहड़ी इलाके में मऊ गुरदरी गांव के पास बरदहा नदी के पन्ना घाट में क्षेत्र पंचायत की ओर से लगभग 62 लाख की लागत से एक रपटा बनाया जा रहा है। डभौरा संपर्क मार्ग पर बनने वाले इस महत्वपूर्ण रपटे से एमपी और यूपी के इलाके पर आवागमन सुलभ हो सकेगा। लगभग एक महीने से यह काम चल रहा है। सोमवार शाम थाने पहुंचे मुनीम बलराम ने बताया कि रविवार शाम जब काम समाप्ति की ओर था, लगभग बारह सशस्त्र असलहाधारी वहां पहुंचे और काम बंद करने को कहा। इसमें से एक खुद को बलखड़िया बता रहा था।
विज्ञापन


बलराम ने बताया कि डकैतों ने उसे और मजदूरों अजय, दद्दू, सनी, राजाबाबू, धर्मेंद्र निवासी भैरोंनगर मानिकपुर की बंदूक की बटों से जमकर पिटाई की। साथ की धमकी दी कि अगर दोबारा काम शुरू किया तो जान से हाथ धो बैठोगे। यह बात ब्लाक प्रमुख से बता देना। लगभग एक घंटे तक उपद्रव करने के बाद गैंग वहां से चला गया। डकैतों ने मजदूरों की पिटाई के साथ लगभग पंद्रह बोरी सीमेंट भी नदी में फेंक दी। मिक्सर मशीन भी क्षतिग्रस्त कर दी। घटना के बाद मजदूर मऊ के एक अस्पताल में इलाज कराते रहे। बाद में घटना की जानकारी ब्लाक प्रमुख श्याम बिहारी यादव को हुई और उन्होंने मजदूरों से पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मजदूर हिम्मतकर थाने पहुंचे और बलखड़िया गिरोह के खिलाफ तहरीर दी। एसओ रणबहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट लिखी जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मजदूर चाहेंगे तो उनको पर्याप्त सुरक्षा दी जाएगी। उधर, ब्लाक प्रमुख का कहना था कि उनके पास कभी चौथ के लिए किसी ने न तो संपर्क किया और न फोन किया। उन्होंने कहा कि काम जारी रखने की कोशिश की जाएगी। गौरतलब है कि बलखड़िया का जिले में इधर फिर निर्माण कार्यों में हस्तक्षेप बढ़ा है। नौ मई को भरतकूप चौकी के बंदरी गांव में बलखड़िया गिरोह ने पहुंचकर मजदूरों की जमकर पिटाई की थी और जेसीबी में आग लगा दी थी। माना जा रहा है कि रपटा निर्माण को लेकर भी चौथ वसूली के लिए बलखड़िया ने यह उपद्रव किया है।


इस संदर्भ में एसपी पवन कुमार ने बताया कि यह कारस्तानी बलखड़िया गिरोह की है। मजदूरों को मारापीटा गया और मशीन को क्षतिग्रस्त कर पानी में फेंक दिया गया। बताया कि अब बलखड़िया के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed