{"_id":"67c347059a9c193e2d049a04","slug":"bail-of-accused-rejected-in-nurse-misconduct-case-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-113512-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: नर्स दुराचार मामले में आरोपी की जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: नर्स दुराचार मामले में आरोपी की जमानत खारिज
विज्ञापन
चित्रकूट। बरगढ़ क्षेत्र में नर्स को बंधक बनाकर दुष्कर्म के चर्चित मामले में जेल में बंद आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार त्रिपाठी ने निरस्त कर दिया है। यह 26 अक्तूबर 2024 का मामला है।
बरगढ़ थाने में स्थानीय एक ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 23 वर्षीय बेटी एक अस्पताल में नर्स है। प्रतिदिन की भांति वह 26 अक्तूबर को घर से अस्पताल जाने के लिए निकली थी। इस दौरान उसे सूचना मिली की उसकी बेटी बदहवास हालत में हाथ बंधे हुए रेलवे ट्रैक के समीप मिली है। बेटी ने बताया कि अस्पताल जाने के दौरान जंगल के रास्ते में एक व्यक्ति ने उसके संग दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने तत्कालीन बरगढ़ थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया था।
11 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाने के बिहरिया गांव के निवासी शुभम मिश्रा उर्फ सुग्गा को जेल भेज दिया गया था। जिसके बाद से आरोपी अब तक जेल में बंद है। अधिवक्ता के जरिए आरोपी ने सत्र न्यायाधीश न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार त्रिपाठी ने आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया।