Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bail granted to murder accused

Chitrakoot News: जानलेवा हमले के आरोपी को जमानत

Tue, 19 May 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 19 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bail granted to murder accused
चित्रकूट। सत्र न्यायालय ने जानलेवा हमले के आरोपी रामनरेश को जमानत दे दी है। न्यायालय ने उन्हें 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही राशि की एक जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। रामनरेश पर 3 मई 2026 को पहाड़ी थाना क्षेत्र के देवल गांव में सुभाष देवी के खिलाफ लाइसेंसी बंदूक से फायर करने का आरोप था।
विज्ञापन


सुभाष देवी ने बटाई के खेत के विवाद में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अदालत ने पाया कि वादी पक्ष को कोई चोट नहीं आई थी, जबकि रामनरेश की बाईं आंख के नीचे चोट और सूजन थी। वादी पक्ष इस चोट का स्पष्टीकरण नहीं दे सका। न्यायालय ने पाया कि 62 वर्षीय रामनरेश का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और वह तीन मई से जिला कारागार चित्रकूट में निरुद्ध है। सत्र न्यायाधीश शेष मणि ने जमानत प्रदान करने का आधार पाया। (संवाद)
विज्ञापन

---

सड़क दुर्घटना का आरोपी दोषमुक्त
चित्रकूट। सड़क दुर्घटना मामले में राजा भैया को अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया है। यह फैसला सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायालय एफटीसी के अश्विनी कुमार उपाध्याय ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला आठ फरवरी 2022 को कर्वी कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसे से जुड़ा है। जिसमें सतरनिया देवी की मृत्यु हो गई थी। मृतका के पति की तहरीर पर राजा भैया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। न्यायालय ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपी को चालक सिद्ध करने में विफल रहा। वाहन की बरामदगी, स्वामित्व और आरोपी से जुड़ाव भी साबित नहीं हो सका। अभियोजन पक्ष राजा भैया के विरुद्ध आरोपों को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर पाया, जिसके बाद उन्हें दोषमुक्त किया गया। (संवाद)
-------

तीन वाहन चालकों पर 15,800 रुपये का जुर्माना

चित्रकूट। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद भारती ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के तीन मामलों में तीन वाहन चालकों पर कुल 15,800 रुपये का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड की अदायगी न करने पर उन्हें 10-10 दिन की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
कर्वी कोतवाली क्षेत्र में राजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उस पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 181 और 185 के तहत आरोप लगे थे। सुनवाई में न्यायाधीश ने इन धाराओं में दोषी पाया। उसने स्वेच्छा से अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद अदालत ने दोषी राजा पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसी तरह, कर्वी कोतवाली में भी मुमताज खान के खिलाफ धारा 177 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी के जुर्म कबूलने पर 400 रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं कर्वी कोतवाली में अश्विनी कुमार को धारा 177 के तहत प्राथमिकी दर्ज थी। अदालत ने अश्विनी पर 400 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। (संवाद)
-------
मारपीट के दोषी को न्यायालय उठने तक की सजा
चित्रकूट। मारपीट और जान से मारने की धमकी में दोषी को न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। उस पर 2000 रुपये जुर्माना भी लगाया। अपर सिविल जज अंशुमान यादव ने यह फैसला दिया।


चित्रकूट के सीतापुर राघवपुरी निवासी जोगी के खिलाफ कोतवाली कर्वी में वर्ष 2010 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जोगी पर गाली-गलौच, मारपीट व धमकी देने का आरोप लगा था। इस मामले में विवेचना कर विवेचक ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। बयान और साक्ष्य के आधार पर उन्होंने आरोपी को दोषी करार दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed