{"_id":"65b69a011d7402bb2a086e66","slug":"badusa-won-the-cup-by-defeating-purva-tarouhan-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-104582-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पुरवा तरौहां को हराकर बदौसा ने जीता कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पुरवा तरौहां को हराकर बदौसा ने जीता कप
Sun, 28 Jan 2024 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। पुरवा तरौहां के मां कालिका देवी क्रिकेट चैलेंज कप का फाइनल मुकाबला बदौसा व मेजबान पुरवा तरौहां के बीच हुआ। जिसमें बदौसा ने पुरवा तरौंहा को हराकर कप में कब्जा किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बदौसा टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 217 रन बनाये। इसमें मनोज ने शतकीय पारी खेली। पुरवा तरौहां के मयंक ने 3, अमरजीत ने 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुरवा तरौहां टीम शुरुआत ठीक रही। रावेंद्र ने 42, मयंक ने 30 रन की पारी खेली। इनके आउट होने के बाद बदौसा टीम की धारदार गेंदबाजी के आगे पुरवा तरौहां के विकेट अंतराल में गिरते रहे। पुरवा तरौहां टीम 135 रन पर ढेर हो गई। बदौसा ने 82 रन से जीत हासिल कर मां कालिका देवी चैलेंज कप पर कब्जा कर लिया।
विजेता का 31 हजार रुपये व ट्रॉफी कमेटी के मुख्य संरक्षक रामकरण त्रिपाठी ने दिए। उपविजेता का 15 हजार रुपये व ट्रॉफी मोहन लाल वर्मा प्रधान, सुभाष चंद्र मिश्र समाजसेवी, राजेंद्र त्रिवेदी जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने पुरवा तरौहां के कप्तान रोहित यादव को दिया। टूर्नामेंट में 12 विकेट और 70 रन बनाने वाले अखिल कुमार को मैन ऑफ द सीरीज रेंजर साइकिल का पुरस्कार डॉ. मेराज सिद्दीकी ने दिया।