फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   baarah bajate hee goonja, shreekrshn govind hare muraare

बारह बजते ही गूंजा, श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारे

Wed, 12 Aug 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
baarah bajate hee goonja, shreekrshn govind hare muraare
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के एक घर में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सजाई झांकी। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। बुधवार को जन्माष्टमी पर्व धर्मनगरी के श्रीकृष्ण मंदिर सहित जिला मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया। धर्मनगरी में रात बारह बजते ही घरों में श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारे, हे नाथ नारायण वासुदेव गूंजने लगा। घंटे, घड़ियाल, शंख बजने लगे। जिला जेल में बंदियों के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। कोरोना वायरस को लेकर इस बार मंदिरों में भीड़ नहीं रही।
विज्ञापन

जन्माष्टमी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। भक्तों में उल्लास का माहौल रहा। धर्मनगरी के बांके बिहारी, साक्षी गोपाल सहित शहर के बल्दाऊ, रामजानकी सहित अन्य मंदिरों में जन्मोत्सव मनाया गया। मानिकपुर कस्बे के इस्कान मंदिर में भी आयोजन हुआ। साधु संतों ने विधि विधान से पूजा पाठ कर भजन, कीर्तन किए। मानिकपुर, मऊ, बरगढ़ और खोही क्षेत्र के मंदिरों को सजाया गया था। घरों में भी पूजा की गई। झांकी भी सजाई गईं। बच्चों ने राधा और श्रीकृष्ण के भेष में आनंदित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed