फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   baalikaon ka janm va shiksha adhikaar ko lekar kiya jaagarook

बालिकाओं का जन्म व शिक्षा अधिकार को लेकर किया जागरूक

Fri, 29 Jan 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
baalikaon ka janm va shiksha adhikaar ko lekar kiya jaagarook
चित्रकूट। मुख्यालय के राजकीय बालिका इंटर कालेज में शुक्रवार को बालिकाओं का जन्म एवं शिक्षा का अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अरुण कुमार यादव ने छात्राओं का मार्गदर्शन कर उन्हें विभिन्न कानूनों की जानकारी दी।
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव ने बताया कि औरतें समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और पृथ्वी पर जीवन के हर पहलू में बराबर प्रतिभाग करती हैं। भारत में महिलाओं की स्थिति को चिंताजनक बना दिया गया है। इसलिए भारत में महिलाओं के गिरते लिंगानुपात को बनाए रखने के लिए कन्याओं को बचाना अति आवश्यक है।
विज्ञापन

समाज में कन्याओं को बचाने की मुहिम चलाने व लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। बताया कि बालिकाओं को संविधान के तहत शिक्षा का मूल अधिकार प्राप्त है। शिक्षा हमारा सबसे बड़ा हथियार है। स्थायी लोक अदालत की सदस्य रेखा मिश्रा ने कहा कि हमें लड़का-लड़की में भेदभाव नहीं करने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को मिलकर इस कुरीति को मिटाना है। कालेज की प्रधानाचार्य पुष्पा वर्मा ने कहा कि देश में कन्याओं की स्थिति अच्छी नहीं है। शिक्षा बालिका के लिए वह अस्त्र बन सकता है, जो उसे उसके नैतिक, समाजिक और शैक्षणिक अधिकार दिलाएगी। शिक्षिका विनीता वर्मा, रश्मि बाजपेई, राधा, प्रज्ञा पाठक, विनीता, रानी गुप्ता, संतोष कुमारी व गोविंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed