फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BA student dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग छात्र की मौत

Sat, 08 Oct 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
BA student dies after being hit by train
फोटो-2- रामेंद्र- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। ट्रेन की चपेट में आने से बीए के दिव्यांग छात्र की मौत हो गई। छात्र फतेहपुर जिले का रहने वाला था।
विज्ञापन

फतेहपुर के किशनदासपुर का निवासी मूकबधिर रामेंद्र सिंह (28) पुत्र शिवकरण सिंह जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में बीए की पढ़ाई कर रहा था।

वह भरतकूप निवासी दोस्त कमल कुमार के साथ उसके घर रहता था। मूकबधिर कमल भी इसी विश्वविद्यालय का छात्र है।
शनिवार की सुबह कमल कुमार अपने खेत की तरफ गया था। सुबह जागने पर रामेंद्र भी खेत की ओर दोस्त के पास जा रहा था।
रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल के जरिये शिनाख्त की और परिजनों को जानकारी दी है।
इस संबंध में भरतकूप थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से रामेंद्र की मौत हुई है। बताया गया कि मूकबधिर होने से वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed