फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Azolla will fulfill 30 percent of the need for chemical fertilizers in paddy cultivation.

Chitrakoot News: धान की खेती में 30 प्रतिशत रासायनिक खाद की जरूरत पूरी करेगा एजोला

Sat, 30 May 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 30 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Azolla will fulfill 30 percent of the need for chemical fertilizers in paddy cultivation.
फोटो 29 सीकेटीपी-09-अरवारा केंद्र में तैयार एजोला की खेती।
चित्रकूट। धान की खेती में रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के लिए अब किसान एजोला का सहारा ले रहे हैं। पानी की सतह पर उगने वाला एजोला एक जलीय फर्न (पत्तीदार काई) है। इसे प्राकृतिक उर्वरक माना जाता है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक यह धान की फसल में जैविक खाद के रूप में काम करता है और उत्पादन बढ़ाने में मददगार साबित हो रहा है।
विज्ञापन




कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) चित्रकूट में धान की खेती में रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को कम करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर एजोला उत्पादन किया जा रहा है। केंद्र में पांच एकड़ क्षेत्र में धान उत्पादन के लिए करीब 10 क्विंटल एजोला तैयार किया जा रहा है। एजोला की पत्तियों में एनाबिना नामक नील-हरित शैवाल पाया जाता है। यह वातावरण से नाइट्रोजन लेकर मिट्टी में मिलाता है। इससे धान की फसल को प्राकृतिक रूप से नाइट्रोजन मिलती है और पैदावार बढ़ती है।
विज्ञापन




वैज्ञानिक राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि धान की रोपाई के सात से 10 दिन बाद प्रति एकड़ करीब दो क्विंटल एजोला खेत में डालने पर यह एक महीने के भीतर पूरे खेत में फैल जाता है। इससे फसल को लगातार पोषण मिलता रहता है। एजोला के उपयोग से धान की खेती में रासायनिक उर्वरकों की जरूरत 25 से 30 प्रतिशत तक कम की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed