फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Azam first in 1500 meter race

Chitrakoot News: 1500 मीटर दौड़ में आजम प्रथम

Mon, 30 Sep 2024 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Azam first in 1500 meter race
चित्रकूट। स्थानीय जेएम बालिका इंटर कालेज कर्वी के संयोजकत्व में 27वीं खेलकूद रैली रविवार को खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुये। दौड, कूद, जैवलिंग थ्रो , डिस्कस थ्रो आदि फील्ड आइटम तथा भजन, गजल, भावगीत, क्रिया गीत, लोकगीत, कव्वाली आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम हुये । 30 सितंबर को इस रैली का समापन पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल द्वारा किया जायेगा।
विज्ञापन

स्टेडियम में चल रही रैली के परिणामों में जूनियर बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ में आजम प्रथम, यश कुमार द्वितीय व जुगुल किशोर तृतीय रहे। भाला फेंक कमल प्रथम, अरविंद कुमार पटेल द्वितीय व भीम तृतीय रहे। गोला फेंक सब जूनियर बालक वर्ग में रत्नाकर पटेल प्रथम, मुकेश कुमार द्वितीय, अनुरूद्ध तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग ऊंची कूद सीमा प्रथम, पूजा द्वितीय, खुशी तृतीय रहीं लंबी कूद में लक्ष्मी प्रथम, भारती द्वितीय व रीतू तृतीय रहीं । जूनियर बालिका वर्ग में 1500 मी. दौड में लबली सिंह प्रथम, अंजना द्वितीय व सपना तृतीय रहीं। सब जूनियर बालिका वर्ग 200 मी. दौड़ में सेजल प्रथम, सपना द्वितीय, मनीषा तृतीय रहीं । सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया ।
विज्ञापन

मंच का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक मइयादीन पटेल ने किया एवं फील्ड का संचालन खेल अनुदेशक श्रीकेशन ने किया। इस मौके पर अभिलेख प्रभारी मोहनलाल दीन, क्रीड़ सचिव अवधेश सिंह, प्रबन्धक जेएम बालिका इंटर कालेज जगमोहन सिंह, सुरेश प्रसाद, श्यामसुन्दर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed