फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Awareness is necessary to avoid road accident

सड़क दुर्घटना से बचने के लिए जागरुकता जरूरी

Mon, 18 Jan 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Awareness is necessary to avoid road accident
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शहर के पटेल तिराहे से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम शेषम - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय और एसपी अंकित मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही पटेल तिराहे से जागरुकता रैली को रवाना किया। डीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटना से बचने के लिए जागरूकता ही जरूरी है।
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के बावजूद वाहन चालकों की लापरवाही से सड़क दुर्घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम की विभिन्न स्तर पर रूपरेखा तैयार की है।
विज्ञापन

सोमवार को कार्यक्रम के दौरान डीएम ने कहा कि यातायात सुरक्षा माह के तहत 17 फरवरी तक विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर जन जागरूकता किया जाएगा। सड़क दुर्घटनाएं, असामयिक मृत्यु व गंभीर चोट मानव के लिए त्रासदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्व में कुल वाहनों का एक प्रतिशत वाहन संचालन भारत में किया जाता है, जबकि सड़क दुर्घटनाएं भारत में विश्व का छह प्रतिशत हैं। एसपी ने कहा कि नशे में वाहन न चलाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व दो पहिया वाहन में हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के अनुसार भारत में प्रतिदिन औसतन 1230 दुर्घटनाओं में से 414 लोगों की मृत्यु और प्रति घंटा औसतन 51 दुर्घटनाओं में 17 लोगों की मृत्यु होती है। सड़क सुरक्षा यातायात के नियम का पालन करते हुए सुरक्षित रहें।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेशचंद्र यादव ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम की रूपरेखा व सड़क सुरक्षा के लिए शपथ की जानकारी दी। यातायात रैली के दौरान एएसपी शैलेंद्र कुमार राय, सीओ नगर रजनीश यादव, डीआईओएस बलिराज राम, ईओ नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्र मोहन मिश्र, टीआई घनश्याम पांडेय सहित संबंधित अधिकारी व छात्र और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed