फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Availability of medicines at health centers: DM

स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा की उपलब्धता रहे: डीएम

Sat, 09 Apr 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Availability of medicines at health centers: DM
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में स्वास्थ्य विभाग के काम की प्रगति पर समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतारें। औपचारिकता न निभाएं, जो कार्य नहीं करेगा, उसे वेतन रोक दिया जाएगा। सेंटरों पर दवा आदि की उपलब्धता रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्ट्रेथोस्कोप, निश्चय किट, यूरिन परीक्षण कीट, स्ट्रिप्स किट, एचआईवी किट, शुगर जांच किट, वजन मशीन, कैल्शियम टेबलेट, पेरासिटामोल आदि की समुचित व्यवस्था रहनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं, बच्चों के लिए वहां पर पूरी किट उपलब्ध कराएं। आशा से कहें कि मेडिसिन लेकर क्षेत्रों में जाएं। सैम मैम, गंभीर अल्प वजन के पहचान एवं प्रबंधन की वर्तमान स्थिति को देखें।
विज्ञापन

उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि स्कूल में दवा देने से पहले प्रचार प्रसार कराएं। एमवाईसी इस कार्य में अधिक से अधिक जोर देकर फीडिंग करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed