फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Aunt beheaded nephew with an ax in Chitrakoot

चचेरी बहन से था अफेयर: चाची ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काट डाला, कहा- समझाने पर भी नहीं माना, बेटी के साथ...

Sun, 04 Jun 2023 10:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 04 Jun 2023 10:24 AM IST
सार

मऊ थाना क्षेत्र के वियावल स्थित काशी नाथ का पुरवा में ननकू निषाद की उसकी सगी चाची ने हत्या कर दी। इसके बाद पुरवा में सन्नाटा फैला है। ननकू के चेहरे और सिर पर उसकी चाची ने कुल्हाड़ी के कई वार किए हैं। घटना के समय दोनों के परिवार के मुखिया मौजूद नहीं थे।

विज्ञापन
Aunt beheaded nephew with an ax in Chitrakoot
Chitrakoot murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट के मऊ थाना इलाके के बियावल गांव में चचेरी बहन से प्रेम संबंधों से नाराज युवती की मां ने भतीजे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से महिला को कुल्हाड़ी के साथ पकड़ लिया है। मऊ थाना क्षेत्र के बियावल गांव के काशीनाथ का पुरवा निवासी ननकू (22) पुत्र चंद्रभान निषाद का अपनी सगी चचेरी बहन के साथ दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। 
विज्ञापन


युवती की मां यानी आरोपी ननकू की चाची ऊषा उर्फ गंगावती पत्नी मुन्नू निषाद लगातार संबंध का विरोध करती थी। इसी बात पर लेकर शुक्रवार की रात को दोनों परिवार के सदस्यों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान ऊषा ने कुल्हाड़ी से ननकू के सिर और चेहरे पर वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। 
विज्ञापन


यह देखते ही वहां खलबली मच गई और सभी अपने अपने घर में घुस गए। घायल ननकू को लेकर उसके परिजन मऊ सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय ननकू की रास्ते में मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना पर थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी मय फोर्स पहुंचे तो पूरी घटना की जानकारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी चाची ऊषा को कुल्हाड़ी के साथ पकड़ लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी मृतक के परिवार से तहरीर नहीं मिली है। वहीं, हत्यारोपी ऊषा ने बताया कि उसकी बेटी को लगातार उसका भतीजा ननकू परेशान करता था। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। इसी बात पर मारपीट हुई। 

शनिवार को प्रयागराज में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर शाम को गांव पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। पूरे मामले में एसपी वृंदा शुक्ला ने शाम को घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आरोपी की पुत्री के साथ मृतक के कथित प्रेम संबंध बताए गए हैं। इसी बात को लेकर विवाद हुआ है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

चेहरे और सिर पर किए कुल्हाड़ी के कई वार
मऊ थाना क्षेत्र के वियावल स्थित काशी नाथ का पुरवा में ननकू निषाद की उसकी सगी चाची ने हत्या कर दी। इसके बाद पुरवा में सन्नाटा फैला है। ननकू के चेहरे और सिर पर उसकी चाची ने कुल्हाड़ी के कई वार किए हैं।घटना के समय दोनों के परिवार के मुखिया मौजूद नहीं थे। वह दोनों अन्य प्रांत में ईंट भठ्ठे में मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी होने पर दोनों शनिवार की शाम को गांव पहुंचे।

चंद्रभान निषाद व मुन्नू निषाद दोनों सगे भाई हैं। चंद्रभान का पुत्र ननकू छह भाईयों में दूसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने बताया कि ननकू का अपनी चाची ऊषा उर्फ गंगावती की पुत्री से लगभग दो वर्षों से प्रेम संबंध था। चाची लगातार इसका विरोध करती थी।

शुक्रवार की दोपहर को दोनों को आपस में बातचीत करते देखने पर रात्रि को चाची ने ननकू की मां व अन्य परिजनों को उलाहना दिया। इस पर वाद विवाद शुरू हुआ था। मारपीट के दौरान चाची की कुल्हाड़ी ननकू के सिर व चेहरे पर वार लगा था। इस घटना के बाद पुरवा में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed