{"_id":"667eff6e4403c8133e07d916","slug":"attempt-to-rape-a-high-school-student-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107915-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
चित्रकूट/सरधुआ। हाईस्कूल की एक छात्रा ने प्रधान व उसके सहयोगी पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को सरधुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा ने मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि तीन दिन पूर्व वह अपने घर में थी। रात में प्रधान व उसका सहयोगी बोलेरो लेकर आए। उसकी मां की सहमति से उसे जबरन घर से ले जाकर बोलेरो में बैठाकर ले गए। रास्ते में उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म की कोशिश की। उसके विरोध करने पर धमकी देते हुए प्रधान अपने घर ले गया। रातभर प्रधान व उसका सहयोगी उसे धमकाते रहे। सुबह होते ही वह किसी तरह से भाग निकली। आरोप है कि थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी से न्याय दिलाने की मांग की है।
एसपी अरुण कुमार सिंह ने सरधुआ थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं। सरधुआ थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि पीडि़ता ने अभी कोई तहरीर थाने में नहीं दी है। शुक्रवार को मामले की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।