{"_id":"6663715dccff72e0f70fe137","slug":"attempt-to-rape-a-girl-accused-arrested-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107466-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बालिका दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बालिका दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चित्रकूट/सरैंया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बालिका से स्वजातीय युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। जानकारी पर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि शुक्रवार की शाम को उसकी पांच वर्षीय पुत्री को गांव का ही एक 25 वर्षीय युवक विकास कुमार चाकलेट देने के बहाने फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला।
मामले की जानकारी के बाद थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनोंं को सौंपा गया है।