{"_id":"64287e15530a711a0c095014","slug":"attack-with-sticks-for-picking-mahua-nine-injured-chitrakutt-news-c-12-1-156929-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: महुआ बीनने को लेकर लाठी डंडों से हमला, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: महुआ बीनने को लेकर लाठी डंडों से हमला, नौ घायल
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। सीतापुर चौकी क्षेत्र के खोही पुरवा के पास महुआ बीनने को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष का लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिसके चलते एक ही परिवार को नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
खोही पुरवा निवासी लोटन प्रसाद पटेल, उनकी पत्नी चंपा देवी व देवकी शनिवार की सुबह सड़क किनारे लगे महुआ के पेड़ से महुआ बीनकर वापस घर आ रहे थे। रास्ते में पुरवा के ही पड़ोसी मुरलीधर व उसका पुत्र जयकरन ने कहा कि हमारे खेत से महुआ बीनकर लाए हो। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद जयकरन, वीरेंद्र, सुरेंद्र, चैना, दालचंद्र व मुरलीधर पड़ोसी लोटन प्रसाद के घर में घुसकर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। जिसके चलते लोटना प्रसाद (65), उनकी पत्नी चंपा (60), पुत्र मनोज (37), रवींद्र (24), शिवऔतारी (48), देवकी (62) पत्नी स्व. भोला प्रसाद, सुमन (30) पत्नी स्व. नत्थू प्रसाद, अंकित (20) पुत्र राजाराम, माया देवी (35) पत्नी शिवपूजन घायल हो गए। घायलों ने इसकी सूचना सीतापुर चौकी में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया।