फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   ARTO and Sub Inspector's house robbed of lakhs by breaking 40 locks

40 ताले तोड़कर एआरटीओ व सब इंस्पेक्टर के घर लाखों की चोरी

Wed, 01 Sep 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
ARTO and Sub Inspector's house robbed of lakhs by breaking 40 locks
चित्रकूट जनपद के मऊ कस्बे के शिवपुर में एआरटीओ के सूने घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र से एक किमी दूर स्थित शिवपुर बस्ती में एआरटीओ व सब इंस्पेक्टर के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की नगदी व जेवरात पार कर दिए हैं। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। चोरों ने इस घर के कमरे व अलमारियों के कुल 40 ताले तोड़े। दोनों अधिकारी क्रमश: मुजफ्फरनगर व प्रतापगढ़ जिले में तैनात हैं। दोनो सगे भाई हैं।
विज्ञापन

शिवपुर बस्ती निवासी रिटायर्ड पोस्टमास्टर सुरेश चंद्र मिश्रा के बेटे विनीत मिश्रा मुजफ्फरनगर में एआरटीओ हैं। दूसरे बेटे विवेक मिश्रा प्रतापगढ़ जिले में सब इंस्पेक्टर हैं। रिटायर्ड पोस्टमास्टर के भतीजे दिलीप मिश्रा ने बताया कि रक्षाबंधन में पूरा परिवार गांव आया था। इसके बाद सभी अपने ड्यूटी स्थल चले गये। घर में ताला बंद था। बुधवार की सुबह घर के गेट का ताला टूटा देख शक होने पर इन्हें सूचना दी गई। दोपहर बाद जब रिटायर्ड पोस्टमास्टर व अन्य परिजन मऊ पहुंचे घर के अंदर लगभग आठ कमरे व अलमारी व बाक्स के कुल 40 ताले टूटे मिले। सारा सामान बिखरा पड़ा मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ सुबोध गौतम थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक थाने में चोरी गई सामग्री की सूची बनाई जाती रही। परिजनों की मानें तो लाखों रुपये के जेवरात व नगदी की चोरी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी के बाहर नौकरी करने के कारण घर में ताला लगा रहता था। रिटायर्ड पोस्टमास्टर भी अपने बच्चों के साथ बाहर रहते थे। जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed