फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Approval of proposal to make Chitrakoot Municipal Corporation

चित्रकूट नगर निगम बनाने के प्रस्ताव का मंजूरी

Sat, 04 Jan 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Approval of proposal to make Chitrakoot Municipal Corporation
चित्रकूट। नगर पालिका चित्रकूटधाम को नगर निगम बनाने की प्रक्रिया प्रदेश सरकार ने शुरू कर दी है। इसके लिए नगर पालिका क्षेत्र से लगे कई गांवों की जमीन को शामिल करने के लिए नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने अधिसूचना जारी कर सुझाव मांगे गए है।
विज्ञापन

डीएम शेषमणि पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने जारी की गई अधिसूचना में कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 243 अनुसूची के तहत नगर पालिका चित्रकूट में अन्य क्षेत्र को शामिल करने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार नगर पालिका चित्रकूटधाम में पूर्वी दिशा में सोनेपुर गांव के नहर से दक्षिण की ओर देवांगना मार्ग से गणेश बाग को सम्मिलत करते हुए चमड़ा मंडी रोड, शोभा सिंह का पुरवा, पिपरावल नाले को लिया जाएगा। इसके साथ ही खोह, मरजादपुर, गांव पाही, गांव कोलगदहिया, कसहाई गांव के पूर्व व उत्तरी दिशा के गांवों में बंन्धोइन, वनकट, लोढवारा सहित धर्मनगरी के लगगे अमानपुर, शिवरामपुर, चितरा, सीतापुर ग्रामीण, रानीपुर, पुरवा तरौहा, शिवरामपुर रोड, डिलौरा, खोही रोड से मध्य प्रदेश की सीमा तक जमीन को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

--------------
1369.869 हेक्टयर बढ़ेगा दायरा
चित्रकूट। वर्तमान में स्थापित नगर पालिका की गाटा संख्या 3396 है। पूर्व से स्थापित नगर पालिका का कुल क्षेत्रफल 777 है। प्रस्तावित नगर पालिका की कुल गाटा संख्या 8034 है। प्रस्तावित नगर पालिका का कुल क्षेत्रफल 2146.869 हेक्टयर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed