फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Appreciated the government for roads, bridges and employment

सड़क व पुलों का बिछाया जाल शिक्षा के साथ रोजगार के बढ़ाए अवसर

Sun, 19 Sep 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Appreciated the government for roads, bridges and employment
चित्रकूट। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को लेकर भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर रविवार को सांसद आरके सिंह पटेल ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा के जिला प्रभारी देवेश कोरी, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल समेत जिले के कई अधिकारियों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ सांसद आर के सिंह पटेल ने पत्रकारों के सामने सरकार की उपलब्धियां बताई। कहाकि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के 401 गांवों में पेयजल योजना पहुंचाई है। एयरपोर्ट का निर्माण चल रहा है। रनवे की लंबाई 2.5 किमी है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में कुल परियोजना की लागत 329 करोड़ में 65 करोड़ की भूमि क्रय की गई है। डिफेंस कारिडोर के लिए 43.5 करोड़ की भूमि क्रय हुई है।
विज्ञापन

वन विभाग ने साढ़े चार वर्षों में 1.65 करोड़ पौधे रोपित कराए हैं। शिक्षा व रोजगार के अवसर सरकार ने बढाए हैं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, एडीएम जीपी सिंह, पंकज अग्रवाल, राजेश जायसवाल, शिवशंकर सिंह, शक्ति प्रताप सिंह तोमर व राजकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई सवालों के टाल गए जवाब
चित्रकूट। इस वार्ता के दौरान जब पत्रकारों ने सांसद व अन्य मौजूद जनप्रतिनिधियों अधिकारियों से सड़क, बिजली, गोशाला, नहर और बैंकों के काम काज को लेकर सवाल उठाये तो उनका जवाब टालमटोल कर दिया गया। कई बार किस्सा कहानी व कहावतें सुना दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed