फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Apna Dal-BJP alliance will not

भाजपा से गठबंधन नहीं करेगा अपना दल

Thu, 01 Sep 2016 09:59 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Thu, 01 Sep 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
Apna Dal-BJP alliance will not
बाइक रैली में शामिल अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल व अन्य पदाधिकारीगण। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में जनाधार बढ़ाने में जुटीं अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जमकर कोसा। शायराना अंदाज में कहा कि उनका काम भ्रम फैलाना है जबकि भ्रम मिटाना हमारी फितरत है।

विज्ञापन


भाजपा वोट बैंक के लिए दूसरे दलों में विभेद पैदाकर नेताओं को शामिल कर रही है। 2014 में यूपी में वोट बैंक के लिए अपना दल से गठबंधन किया। जो वायदे प्रधानमंत्री ने पार्टी से किए थे वे पूरे नहीं किए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कृषि आयोग का गठन नहीं किया। 2017 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी किसी भी सूरत में भाजपा से गठबंधन नहीं करेगी। अन्य समानांतर विचारधारा वाले दलों से कोई गुरेज नहीं है। उनकी बहन अनुप्रिया पटेल को पहले ही पार्टी ने निकाल दिया है। अब वह भाजपा की सदस्य हैं अपना दल की नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने डाक बंगला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी इस बार के चुनाव में आरक्षण के मुद्दे पर चुनाव लडे़गी। बाइक रैली निकालकर समाज के पिछडे़ दलितों को जागृत करने का कार्य हो रहा है।

इस बार प्रदेश में 150 सीटों मेें पार्टी दावा करेगी। सरकारी नौकरियों में दिये जाने वाले आरक्षण की समीक्षा विभागवार कर श्वेत पत्र जारी किया जाए। कहा कि अपना दल की प्रदेश में सरकार आने पर बुंदेलखंड की खनिज संपदा से मिलने वाली धनराशि बुंदेलखंड के विकास में ही खर्च की जाएगी।


अन्ना जानवराेें पर प्रतिबंध लगाने के लिए सजा व जुर्माने का कानून लाया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कैलाश पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता आरवी सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष रामसिया सिंह पटेल, मीडिया प्रभारी संतोष धुरिया, विक्की मौर्या, शकील आरफी, बुलबुल सिंह, अलका पटेल, अमर सिंह व महेश कुमार, आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed