फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Another dengue patient was found, the outbreak of fever increased

डेंगू का बढ़ता जा रहा प्रकोप, सदर विधायक ने जताई चिंता

Sun, 25 Sep 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Another dengue patient was found, the outbreak of fever increased
चित्रकूट। डेंगू और बुखार के मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में बेड फुल हैं। जांच रिपोर्ट दो दिन बाद मिलने से मरीज परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

इससे इलाज शुरू होने में देरी होती है। उधर, डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर सदर विधायक ने चिंता जताई। उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर हर अस्पताल में अलग वार्ड, दवा और विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को ट्रैफिक चौराहे के पास रहने वाली निशा पुत्री रामनारायण में डेंगू की पुष्टि हुई। उसे जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है।
तीर्थक्षेत्र घूमने आए पटना बिहार निवासी सुबोध पुत्र विजय और कर्वी निवासी शानू पुत्र राजा को बुखार होने पर भर्ती कराया गया है। इसके अलावा जिला अस्पताल में 25 ऐसे मरीज थे, जिनकी जांच रिपोर्ट में डॉक्टरों ने डेंगू के लक्षण बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जांच रिपोर्ट देरी से आने से मरीज परेशान हैं। शंकर बाजार निवासी मिथलेश कुमार और नई बाजार निवासी गुलाब चंद्र ने बताया कि बुखार होने पर डाक्टर की सलाह पर तीन दिन पहले पैथालॉजी में खून की जांच कराई थी, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। इससे इलाज नहीं हो पा रहा है।
सीएमएस डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि अस्पताल 100 बेड का है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से बेड फुल हैं। 50 बेड और बढ़वाने के लिए शासन को पत्र लिखा है।

किसी तरह जुगाड़ कर 20 बेड बढ़वा लिए हैं। टूटे और खराब बेडों की मरम्मत कराई गई है। उन्होंने बताया कि मरीजों की संख्या अधिक होने से सबकी जांच उसी दिन नहीं हो पाती। इसी कारण रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed