{"_id":"57e1806d4f1c1b4f1da82988","slug":"another-death-from-dengue-fever-admitted-six-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से एक और मौत, बुखार के छह मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से एक और मौत, बुखार के छह मरीज भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
platelets, dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू से पीड़ित एक और मरीज की मौत हो गई। अब तक डेंगू से चार लोगाें की मौत हो चुकी है। इसके अलावा जिला अस्पताल में बुखार के छह मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
भरतकूप के लोखरिया निवासी रमेश कुमार पुत्र रामहित को कई दिनों से तेज बुखार था। परिजनों ने खून की जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसे इलाहाबाद में भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक, सोमवार की रात को इलाहाबाद में ही उसकी मौत हो गई। मंगलवार को गांव में शव लाकर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या चार हो गई है। इसके अलावा मंगलवार को मडैयन के शिवप्रसाद पुत्र लल्लू यादव को तेज बुखार होने पर अस्पताल लाया गया। लेकिन फार्मासिस्टों की हड़ताल होने के कारण मरीज को दवा नहीं मिल सकी। बाद में परिजनों ने किसी तरह दवा का इंतजाम किया। इसी प्रकार अस्पताल में कसहाई निवासी रामकुमार, अमानपुर निवासी चंदूलाल, चितरागोकुल निवासी रनिया देवी और देवकली निवासी रमइया देवी को बुखार होने पर भर्ती कराया गया। मंगलवार को फार्मासिस्टों की हड़ताल होने के कारण डाक्टरों ने मरीज का इलाज तो किया, लेकिन दवाएं नहीं मिलीं। जिससे मरीज तड़पते रहे और तीमारदार भटकते रहे।
विज्ञापन