{"_id":"67a8f2971efd4b9686071a3d","slug":"another-car-collides-with-a-parked-car-five-injured-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-113032-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खड़ी कार में दूसरी कार ने मारी टक्कर, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खड़ी कार में दूसरी कार ने मारी टक्कर, पांच घायल
विज्ञापन
पहाड़ी। थाना पहाड़ी क्षेत्र के हीरा ढाबा पर खड़ी कार में पीछे से दूसरी कार ने टक्कर मार दी। इससे खड़ी कार में बैठे दंपती घायल हो गए। दूसरी कार के भी तीन लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मध्य प्रदेश के जिला व थाना दमोह क्षेत्र के सिवल वार्ड-8 क्रिशना वार्ड टंडन बगीचा निवासी गौरव टंडन ने बताया कि टीकमगढ़ के आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर हैंं। पत्नी सविता ढींगरा और शाखा प्रबंधक नरेश कुमार सेन और उनके पिता धनीराम सेन के साथ महाकुंभ में स्नान करने कार से जा रहे थे। रात में पहाड़ी के हीरा ढाबा पर कार खड़ी कर आराम कर रहे थे।
शाखा प्रबंधक और उनके पिता ढाबा में थे। शुक्रवार की सुबह पांच बजे राजापुर की ओर से आई कार ने टक्कर मार दी। इससे पति-पत्नी घायल हो गए। ढाबा कर्मियों ने सीएचसी में भर्ती कराया। दूसरी कार में सवार मध्यप्रदेश के जिला धार के थाना राजोद क्षेत्र के लावरिया निवासी अर्जुन राठौर ने बताया कि प्रयागराज से चित्रकूट आ रहे थे। तभी हीरा ढाबा के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि दोनों कार सवारों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पांच लोग घायल हुए हैं।